| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

काल्विन इंटर कॉलेज में एनसीसी निरीक्षण

रिपोर्टर: सुनील सिंह, सीतापुर
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

महमूदाबाद। काल्विन इंटर कॉलेज, महमूदाबाद में 64 उत्तर प्रदेश बटालियन, लखनऊ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए.के. गुप्ता ने एनसीसी विभाग का निरीक्षण किया। उनके साथ ट्रेनिंग जेसीओ डी.के. दास एवं ट्रेनिंग क्लर्क मोहम्मद फरहान भी मौजूद रहे।


विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य एवं एएनओ मेजर डॉ. बृजकिशोर तथा जे.डी. केयरटेकर सुभाष चंद्र ने अधिकारियों का स्वागत किया। वरिष्ठ कैडेट सार्जेंट लकी मिश्रा एवं सार्जेंट मोहम्मद हसीब के नेतृत्व में कैडेट्स ने अनुशासित ढंग से रिपोर्ट प्रस्तुत की।


निरीक्षण के दौरान कर्नल ए.के. गुप्ता ने एनसीसी कार्यालय का अवलोकन किया और कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण एवं अनुशासन से जुड़ी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के बाद कर्नल ए.के. गुप्ता ने एनसीसी विभाग और कैडेट्स के अनुशासन, प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्टर: सुनील सिंह, सीतापुर
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
मो.: 9936263400

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज